एचएसएससी ने जारी किया पीएमटी का नया शेड्यूल

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 19 जून (हि.स.)। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के पदों के लिए आयोजित किए जाने वाले फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 13/2024, 01/2026, 02/2026 और 04/2026 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है। यह कार्यक्रम आयोग द्वारा 17 अप्रैल, 10 जून और 15 जून 2026 को जारी सार्वजनिक सूचनाओं की निरंतरता में जारी किया गया है।आयोग के अनुसार, पीएमटी का आयोजन 22 जून से 27 जून 2026 तक विभिन्न बैचों में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रथम बैच के लिए सुबह 7 बजे, दूसरे बैच के लिए 9 बजे, तीसरे बैच के लिए 11 बजे और चौथे बैच के लिए दोपहर 1 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एचएसएससी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा उपलब्ध कराए गए डेटा के आधार पर कुछ मामलों में पहचान संबंधी विसंगतियां पाई गई थी। ऐसे अभ्यर्थियों की सूची पहले ही अनुबंध-बी के रूप में जारी की जा चुकी है। आयोग ने इन अभ्यर्थियों के लिए भी अलग से पीएमटी कार्यक्रम निर्धारित किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story