मतदाता अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के मुद्दों पर सक्रिय रहेगी युवा कांग्रेस : निशित कटारिया

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 02 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा युवा कांग्रेस मतदाता अधिकार, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाएगी। प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में युवा कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करती रहेगी। साथ ही संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले और गांव तक मजबूत करने के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस पूरे राज्य में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का संचालन कर चुकी है। निशित कटारिया ने बैठक में कहा कि युवा कांग्रेस केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि युवाओं, किसानों, मजदूरों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की सुरक्षा युवक कांग्रेस की प्राथमिकता में शामिल है। कटारिया ने दिल्ली रैली में युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी को संगठन की मजबूती का प्रमाण बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story