सिरसा: न्यायमूर्ति हरनरेश सिंह गिल ने किया रानियां ग्रामीण न्यायालय का निरीक्षण

-रानियां बार एसोसिएशन ने न्यायमूर्ति को सौंंपा मांगपत्र
सिरसा, 18 मार्च(हि.स.)। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति हरनरेश सिंह गिल शरिवार को रानियां पहुंचे। रानियां पहुंचने पर रानियां बार एसोसिएशन के पदाधिकारियोंं तथा सदस्योंं ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने न्यायिक परिसर में पौधारोपण किया। तत्पश्चात उन्होंने न्यायालय के नए बने भवन का बारिकी से निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा, सीजेएम हिमान्शु सिंह व न्यायाधिकारी मनोज दहिया भी मौजूद थे।
निरीक्षण के बाद रानियां बार एसोसिएशन के बार रूम में सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया। इस दौरान रानियां बार के प्रधान एडवोकेट हरपाल सिंह रंधावा व बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा न्यायमूर्ति हरनरेश सिंह गिल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरसा वाणी गोपाल शर्मा, सीजेएम हिमान्शु सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
बार रूम मेंं कार्यक्रम के दौरान प्रधान हरपाल सिंह रंधावा एडवोकेट ने न्यायमूर्ति हरनरेश सिंह गिल के समक्ष कोर्ट परिसर के नए भवन की जमीन के स्थानातरण, नवनिर्मित भवन मेंं न्यायलय शुरू करने, रानियां ग्रामीण न्यायलय को नियमित न्यायालय घोषित करने व नवनिर्मित भवन में अधिवक्ताओं के चेंबर बनवाने सहित कई मांगोंं को लेकर एक मांगपत्र सौंपा। न्यायमूर्ति ने हरनरेश सिंह गिल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन सभी मांगों को पुरा करवाने के लिए कार्यवाही शुरू की जायेगी। इस दौरान बार रूम मेंं अधिवक्ताओंं से न्यायमूर्ति हरनरेश सिंह गिल ने कई विषयोंं पर चर्चा की और कहा कि बार व बेंच के बीच बेहतरीन तालमेल होना चाहिए व कानून की अनुपालना हर किसी को करनी चाहिए। वहीं इसी दौरान कालांवाली बार एसोसिएशन के सदस्योंं ने कालवांली परिसर मेंं आ रही समस्याओंं को लेकर न्यायमूर्ति हरनरेश सिंह गिल को मांगपत्र सौंंपा जिस पर उन्होंने समस्याओंं के समाधान के लिए आश्वस्त किया।
बार एसोसिएशन के उपप्रधान भूपेन्द्र सिंह विर्क ने न्यायमूर्ति हरनरेश सिंह गिल, जिला एवं सत्र न्यायधाीश वाणी गोपाल शर्मा, सीजेएम हिमान्शु सिंह का रानियां बार मेंं पहुंचने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर बार एसोएिसशन के प्रधान एडवोकेट हरपाल सिंह रंधावा, उपप्रधान भूपेन्द्र सिंह विर्क, सचिव रमन नैन, सह सचिव गुरबख्शीश सिंह, रणजीत सिंह विर्क, बलविन्द्र सिंह जोसन, रिंकल बांगा, नरेश कुमार जैन, वरिन्द्र सहारण, नरेन्द्र नैन, नरेन्द्र वर्मा, मुकेश बांसल, राजपाल रंधावा, भवानी बांसल, भारती मेहता, बलवंत दुसाद, हरमेज सिंह, ओ.पी कस्वां, विकास कुमार, कृष्ण सहारण, रिशब छाबड़ा सहित बार सदस्यगण उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/संजीव
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।