हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ डिपो भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी गठित

WhatsApp Channel Join Now
हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ डिपो भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी गठित


गुरजीत सिंह बने चेयरमैन, गुरु प्रकाश को मिली प्रधान की जिम्मेदारीचंडीगढ़, 22 मई (हि.स.)। हरियाणा राज्य परिवहन के चंडीगढ़ डिपो में शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल नोहरा ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से गुरजीत सिंह फोरमैन को चेयरमैन नियुक्त किया गया, जबकि गुरु प्रकाश को प्रधान, चमन लाल को वरिष्ठ उपप्रधान तथा नानक चंद को उपप्रधान चुना गया। इसके अलावा विकास को सचिव, राकेश को सह सचिव, कृपाल को प्रेस प्रवक्ता, बलराज को कैशियर तथा राजिंदर को सह कैशियर की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में अवतार सिंह को मुख्य सलाहकार, खैराती लाल को सलाहकार और राम मेहर को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल नोहरा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहा है। नई कार्यकारिणी से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर, सुरेंद्र कादयान, सचिव पवन कुमार, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, इंस्पेक्टर केवल सिंह, पवन कुमार परिचालक, यार्ड मास्टर गुरजंट सिंह तथा यार्ड मास्टर वीरेंद्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story