हरियाणा में अब गुणवत्ता की होगी डिजिटल चौकीदारी

WhatsApp Channel Join Now

-क्यूआर कोड आधारित सूचना प्रणाली लागू

चंडीगढ़, 05 जून (हि.स.)। हरियाणा में विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण एक मजबूत और तकनीक आधारित निगरानी तंत्र विकसित कर रहा है। प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि राज्य में सरकार द्वारा बनाये जाने वाले हर प्रोजेक्ट की गुणवत्ता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए निर्माण कार्यों की निगरानी, परीक्षण और मूल्यांकन की पूरी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। बकायदा इसके लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग विशेष तौर पर किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में ऐसी व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिसमें परियोजना की योजना, डिजाइन, डीपीआर, निर्माण और रखरखाव के प्रत्येक चरण की गुणवत्ता का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा सके। राजीव अरोड़ा ने कहा कि क्यूएए का उद्देश्य केवल कमियों को उजागर करना नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग विभागों में गुणवत्ता आधारित कार्य संस्कृति को विकसित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story