हैफेड के उत्पादों से प्रमोट होगा मेक इन हरियाणा: वीरेंद्र शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
हैफेड के उत्पादों से प्रमोट होगा मेक इन हरियाणा: वीरेंद्र शर्मा


नवनियुक्त चेयरमैन ने संभाला कार्यभार,पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई रहे मौजूद

चंडीगढ़, 23 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में नियुक्त किए गए हैफेड के चेयरमैन एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा ने कहा है कि हैफेड के उत्पादों की संख्या को बढ़ाने तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध करवाने पर उनका फोकस रहेगा।

एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा ने सोमवार को पंचकूला स्थित हैफेड मुख्यालय में कार्यभार संभाला। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई तथा विधायक रणधीर पणिहार ने वीरेंद्र शर्मा को पदभार ग्रहण करवाया।

इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि हैफेड के उत्पादों की मांग तथा मार्केट बहुत विशाल है। हैफेड के माध्यम से मेक इन हरियाणा को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उंचे मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। वीरेंद्र शर्मा ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हैफेड के मौजूदा उत्पादों के बारे में विस्तृत जानरकारी हासिल करने के बाद इनके विस्तार की योजना बनाई जाएगी। जिसे मुख्यमंत्री से मुलाकात करके अमली रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। वीरेंद्र शर्मा इस पद के साथ पूरी तरह से न्याय करेंगे।

इस अवसर पर हरियाणा स्टेट कराटे एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ.नरेश मग्गू, पिहोवा से भाजपा नेता जयभगवान शर्मा, सूचना आयुक्त अमरजीत सिंह, युवा भाजपा नेता अनिल पंवार, आनंद शर्मा, अमित भड़ाना, पूर्व चेयरमैन नरेश जांगड़ा के अलावा ओम शून्य मां पंचकूला समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782079 Articles

Share this story