हरियाणा के पंचायत मंत्री सड़क हादसे में घायल

WhatsApp Channel Join Now
हरियाणा के पंचायत मंत्री सड़क हादसे में घायल


चंडीगढ़, 08 मई (हि.स.)। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को पानीपत में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। पंवार को पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब पंवार का काफिला जीटी रोड पर एल्डिको के पास से पानीपत शहर की ओर आ रहा था।

इसी दौरान, सडक़ पर चल रहीं 3-4 अनियंत्रित गाड़ियां अचानक मंत्री के काफिले में घुस गईं। गाडिय़ां पंवार की इनोवा गाड़ी से टकरा गईं। उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। हादसे के तुरंत बाद उनके सुरक्षाकर्मियों और आसपास के लोगों ने मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही शहरी विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त वीरेंद्र दहिया, एसपी भूपेंद्र सिंह समेत भाजपा के कार्यकर्ता व अन्य लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story