हरियाणा आईएमटी: जमीन एकत्रीकरण के लिए दो एचसीएस अधिकारी नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now


चंडीगढ़, 02 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने राज्य में औद्योगिक अवसंरचना के विस्तार को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अम्बाला और नारायणगढ़ में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के लिए भूमि एकत्रीकरण कार्य की निगरानी हेतु दो एचसीएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

दर्शन कुमार, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), अंबाला को प्रस्तावित आईएमटी, अंबाला के लिए भूमि एकत्रीकरण का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ इस जिम्मेदारी का भी निर्वहन करेंगे। इसी प्रकार, शिवजीत भारती, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नारायणगढ़ तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सह-कार्यकारी निदेशक, नारायणगढ़ शुगर मिल्स को प्रस्तावित आईएमटी, नारायणगढ़ के लिए भूमि एकत्रीकरण का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह भी अपने वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इन अधिकारियों की नियुक्ति नवसृजित पदों के विरुद्ध की गई है, ताकि प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि एकत्रीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story