जेबीटी अध्यापकों को टीजीटी में प्रमोट करेगी सरकार

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 30 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा

सरकार ने जेबीटी अध्यापकों को प्रमोट करके टी.जी.टी. में कनवर्ट करने का फैसला

किया है। जिसके चलते प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी जिला मौलिक शिक्षा

अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि पात्र अध्यापकों के केस तैयार करके 13

अगस्त तक निदेशालय को भेजे जाएं। विभाग ने इसे मोस्ट

अर्जेंट मामला बताते हुए अधिकारियों को समय सीमा का कड़ाई से पालन करने के

निर्देश जारी किए गए हैं।

शिक्षा विभाग के

अनुसार, हाल ही में विभिन्न विषयों में जेबीटी/सीएंडवी से टीजीटी

पदों पर पदोन्नति की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या

में पात्र टीचरों के केस निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त हुए। विभाग ने ऐसे टीचरों

को एक अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया है ताकि वे अपनी वरिष्ठता और पात्रता के

अनुसार प्रमोशन का दावा प्रस्तुत कर सकें। विभाग

ने निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र टीचरों के प्रमोशन केस 13

अगस्त 2026 तक हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों माध्यमों से भेजे जाएं। इसके

साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अपडेटेड एसीआर, स्पेशल एसीआर, एनओसी और समरी शीट भी अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी।

विभाग

ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी जिले में कोई पात्र टीचर प्रमोशन से वंचित रह

जाता है या बाद में कोई कानूनी विवाद उत्पन्न होता है,

तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित डीईईओ की होगी। भविष्य में किसी

भी प्रकार के मुकदमे या प्रतिकूल आदेश के लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से

उत्तरदायी माने जाएंगे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story