हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को देगी 20.59 करोड़ के नकद पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 06 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं पैरा एशियन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित करने के लिए 7 जुलाई को पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। उनके साथ हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार प्रदान करेंगे। खेल विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर कुल 198 खिलाडिय़ों को 20.59 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। इसमें विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं के 117 खिलाडिय़ों को 13.75 करोड़ रुपये, पैरा एशियन खेल 2022 के 78 खिलाडिय़ों को 4.52 करोड़ रुपये तथा राष्ट्रीय स्तर के 3 खिलाडिय़ों को 2.32 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story