कर्मचारियों को काम के प्रति दक्ष बनाएगी सरकार

WhatsApp Channel Join Now

-सभी विभागों से मांगा जिम्मेदारी व जॉब रिस्पॉस्बिलटी का ब्यौरा

चंडीगढ़, 04 मई (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने ‘मिशन कर्मयोगी’ के तहत राज्य के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक कुशल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्य सचिव कार्यालय के प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक नए निर्देश में सभी प्रशासनिक सचिवों से उनके विभागों के प्रत्येक श्रेणी के कर्मचारियों के कैडर-वार भूमिकाओं और नौकरी की जिम्मेदारियों रोल एंड जॉब रिस्पॉस्बिलटी का विवरण मांगा गया है।

हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान राज्य में क्षमता निर्माण पहल को लागू करने वाली नोडल संस्था है। हिपा के महानिदेशक ने इन विवरणों की मांग की है ताकि विभिन्न विभागों के लिए 'आवश्यकता आधारित क्षमता निर्माण योजना' तैयार की जा सके।

इसका मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण प्रणालियों को अधिक संरचित, निरंतर और परिणाम-उन्मुख बनाना है। इसके अंतर्गत कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि सरकारी कर्मचारी आधुनिक कार्यप्रणाली में दक्ष हो सके। हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन को इस पूरी प्रक्रिया का नोडल संस्थान बनाया गया है। हिपा विभागों से प्राप्त जानकारी के आधार पर राज्य का एक समग्र कैपिसिटी बिल्डिंग प्लान तैयार करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story