हरियाणा: टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में अधिकारियों को नए सिरे से कार्य आवंटन

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 21 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में अधिकारियों के विभागीय कार्यों का नए सिरे से वितरण किया है। सरकार की तरफ से अब लाइसेंस, सीएलयू मामलों और कोर्ट केस के आधार पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसके तहत डीटीपी और एटीपी स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग सर्कल, सेक्टर और क्षेत्रों का कार्यभार सौंपा गया है।

जिला टाउन प्लानर सुरेखा यादव को पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र का कार्यभार दिया गया है। उनके अधीन एटीपी रमन कुमार रहेंगे। डीटीपी संजय सैनी को रोहतक सर्कल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अधीन एटीपी दिव्या दहिया रहेंगी।

इसी तरह डीटीपी दिव्या डोगरा को गुरुग्राम अर्बन मानेसर कॉम्प्लेक्स (जीएमयूसी) के सेक्टर 1 से 57 तक की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन एटीपी कपिल राव और अनीश ग्रोवर रहेंगे। डीटीपी नरेश कुमार को जीएमयूसी के सेक्टर 58 से 87, एसईजेड, मानेसर और ग्वाल पहाड़ी का चार्ज दिया गया है। उनके अधीन एटीपी विकास यादव रहेंगे। ये सभी अधिकारी और क्षेत्र एसटीपी (हेडक्वार्टर) हितेश शर्मा के अधीन होंगे।

डीटीपी आशीष शर्मा को जीएमयूसी के सेक्टर 88 से 115 और सोहना क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन एटीपी शिवम रोहिला रहेंगे। डीटीपी सविता जिंदल को फरीदाबाद सर्कल का कार्यभार दिया गया है। उनके अधीन एटीपी तरुण कुमार रहेंगे। डीटीपी सतीश कुमार को हिसार सर्कल की जिम्मेदारी सौंपी गई है और एटीपी शालू धीमान उनके अधीन रहेंगी।

डीटीपी सुनैना को रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन एटीपी आशीष ग्रोवर और अमित कुमार रहेंगे। ये सभी अधिकारी और क्षेत्र एसटीपी ईएंडवी के अधीन होंगे। डीटीपी राकेश बंसल को पूरे आईटी और एनफोर्समेंट वर्क की जिम्मेदारी दी गई है। एटीपी संजय और अमित कुमार उनके साथ अटैच रहेंगे। डीटीपी रोहित चौहान और सुनैना एसटीपी विजय कुमार के अधीन रहकर एनसीआर सेल की जिम्मेदारी संभालेंगे। एटीपी प्रिया और जहान्वी की तैनाती भी सेल में रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story