पंजाब में नशे व अपराध पर सख्त प्रहार करेगी भाजपा : नायब सिंह सैनी

WhatsApp Channel Join Now
पंजाब में नशे व अपराध पर सख्त प्रहार करेगी भाजपा : नायब सिंह सैनी


पंजाब में नशे व अपराध पर सख्त प्रहार करेगी भाजपा : नायब सिंह सैनी


-पंजाब विवि के छात्र नेता समेत सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल

चंडीगढ़, 21 फ़रवरी (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वहां नशे की समस्या गंभीर रूप से बढ़ी है, जिसका दुष्प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ा है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना समय की मांग है।मुख्यमंत्री शनिवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में पंजाब विश्वविद्यालय में हिंदुस्तान स्टूडेंट यूनियन के प्रधान कुलदीप चौधरी ने पार्टी जॉइन की है। उनके साथ कुल 125 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

उन्होंने बताया कि नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए हरियाणा में साइक्लोथॉन और मैराथन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं। अवैध नशा कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है और उनकी संपत्तियां भी अटैच की जा रही हैं।

पंजाब में बढ़ते अपराधों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ कर शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और जनता अपेक्षित परिणाम नहीं देख पा रही है। नायब सैनी ने कहा कि यहां की सरकार काम नहीं करना चाहती। जो काम करना चाहते हैं, उन्हें रोका जा रहा है। मेरा कल भी पंजाब में कार्यक्रम था और आज भी है। मैं आम आदमी पार्टी से बस यही कहना चाहता हूं कि काम करो, दूसरों को काम करने से मत रोको।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story