हरियाणा:मंत्रिमंडल की बैठक में हाेगा मानसून सत्र पर फैसला

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 27 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा के

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ में

होगी। इस बैठक में हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के आयोजन पर मोहर लगेगी। अगस्त

माह के दौरान हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा। पंजाब सरकार की

तरफ से पहले ही तीन अगस्त से दस अगस्त तक मानसून सत्र का आयोजन करने का फैसला लिया

जा चुका है।

ऐसे में हरियाणा

सरकार का प्रयास रहेगा कि पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त होने के दौरान ही

आयोजन किया जाए। मंगलवार को होने वाली बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है कि इसमें

प्रदेश की नई इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी को मंजूरी दी जाएगी। सोमवार को बैठक के संबंध

में एजेंडा जारी हो चुका है। जिसके अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा

क्लेरिकल सर्विसेज (भर्ती एवं सेवा शर्तें) विधेयक ग्रुप-डी कर्मचारियों के

पदोन्नति कोटे में बदलाव और क्लर्क पद पर पदोन्नति का रास्ता आसान बनाने का

प्रस्ताव आएगा। इसके अलावा भू-राजस्व एवं भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक:भूमि

अधिग्रहण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए संशोधन को मंजूरी दी जाएगी।

मंत्रिमंडल की बैठक

में स्थानीय शासन एवं प्रशासनिक जवाबदेही संशोधन विधेयक: नगर निकायों और पंचायतों

के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों से जुड़े प्रावधान पर मंथन किया जाएगा। इस बैठक में राइट टू

बिजनेस विधेयक:2026: एमएसएमई और नए उद्योगों के लिए कारोबार शुरू करने की

प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रस्ताव शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story