हरियाणा सरकार ने आधा दर्जन बोर्ड और निगमों में नियुक्त किए चेयरमैन
- बलदेव सिंह और एडवोकेट अशोक समेत कई नेताओं को मिली कमान
चंडीगढ़, 11 जून (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने दूसरे चरण में बोर्ड व निगमों के चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैन की
नियुक्तियां करके पार्टी के करीब आधा दर्जन नेताओं को सत्ता में शामिल किया है। इससे
पहले करीब एक दर्जन नेताओं को बोर्ड व निगमों में चेयरमैन के पद पर नियुक्ति की गई
थी। फतेहाबाद जिला निवासी बलदेव सिंह ग्रोहा को हरियाणा शेड्यूल कास्ट फाइनेंस एंड
डिवेल्पमेंट कारपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
हरियाणा
सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, करनाल निवासी एडवोकेट अशोक को एनीमल
हसबेंडरी एंड डेयरी डिवेल्पमेंट बोर्ड चेयरमैन नियुक्त किया गया है। हांसी निवासी
राजेश ठकराल को हरियाणा वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त गया है। इसके साथ ही
सरकार ने करनाल निवासी सुभाष गुप्ता तथा नारायणगढ़ निवासी राकेश बिंदल को हरियाणा
वेलफेयर बोर्ड का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है।
इसी प्रकार दादरी निवासी रामकिशन
शर्मा को हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार ने 48 कोस कमेटी फॉर मॉनिटरिंग ऑफ डिवेल्पमेंट वकर्स के लिए रविंद्र
सांगवान को चेयरमैन, हिसार निवासी रवि सैनी को हरियाणा फारेस्ट डिवेलपमेंट
कारपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
----
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

