हरियाणा पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती में महज 39 अभ्यर्थी पास

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 05 फ़रवरी (हि.स.)। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट परिणाम जारी कर दिया गया है। गुरुवार को जारी परिणाम के अनुसार करीब पांच हजार अभ्यर्थियों में से केवल 39 पास हुए हैं।

आयोग हरियाणा और मेवात कैडर के लिए 1711 पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा साल 2023 में हरियाणा कैडर के 1633 व मेवात कैडर के 78 पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की। हरियाणा कैडर के 1633 पदों में 898 पद जनरल, 327 एससी, 163 बीसीए, बीसीबी, 163 ईडब्ल्यूएस के लिए रिजर्व किए गए थे। वहीं मेवात कैडर के 78 पदों में से 43 जनरल, 15 एससी, 8 बीसीए, 4 बीसी बी व 8 पद ईडब्ल्यूएस के लिए रिजर्व किए गए। जिसके लिए 15 जून को प्री परीक्षा का आयोजन किया गया था।

पीजीटी कम्प्यूटर साइंस भर्ती परीक्षा में भी 35 प्रतिशत क्राइटेरिया नियम का साफ असर दिखाई दे रहा है। क्योंकि करीब 5 हजार कैंडिडेट में से 39 पास हुए हैं। जो 1711 पद के मुकाबले 2.45 प्रतिशत है। ऐसे में करीब 98 प्रतिशत पद खाली रहेंगे। इससे पहले भी काफी भर्तियां ऐसे रहीं हैं, जिसमें कैंडिडेट पद से कई गुना कम पास हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story