सोनीपत: उपराष्ट्रपति से सम्मानित रीमा का गांव में भव्य स्वागत समारोह

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत:  उपराष्ट्रपति से सम्मानित रीमा का गांव में भव्य स्वागत समारोह


सोनीपत, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले के गांव बड़वासनी की बेटी रीमा को सर छोटू राम विश्वविद्यालय, मुरथल में उपराष्ट्रपति

द्वारा सम्मानित किए जाने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। सम्मान के बाद गांव पहुंचने

पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को रीमा का जोरदार स्वागत किया और उसे गांव की प्रेरणा बताया।

जिला

पार्षद संजय बड़वासनिया व सरपंच प्रतिनिधि विजेंद्र ने कहा कि रीमा ने बीएससी गणित

ऑनर्स में 86.64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। उपराष्ट्रपति से मिला

सम्मान पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में

आगे बढ़कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। गांव की ओर से रीमा को आगे की पढ़ाई

के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी।

ग्रामीणों

ने बताया कि रीमा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। गांव व आसपास के बच्चों को उससे

प्रेरणा लेनी चाहिए और शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए। अच्छी पढ़ाई करने

वाला बच्चा जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त करता है। इस उपलब्धि से गांव के अन्य विद्यार्थियों

में भी पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा है। स्वागत कार्यक्रम में गांव के अनेक गणमान्य

लोग व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और रीमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

और भरपूर आशीर्वाद दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story