हिसार की डॉ. दिशा अरोड़ा को राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल पहनाकर किया सम्मानित
डीएम नेफ्रोलॉजी में उत्कृष्ट उपलब्धि पर विज्ञान भवन में मिला सम्मान, केंद्रीय
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी रहे मौजूद
हिसार, 20 नवंबर (हि.स.)। हिसार की डॉक्टर दिशा अरोड़ा को डीएम नेफ्रोलॉजी
में गोल्ड मेडल हासिल करने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नई दिल्ली
स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने उन्हें
गोल्ड मेडल पहनाने के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। डॉक्टर दिशा अरोड़ा भाभड़ा
बिरादरी, हिसार के प्रधान गोबिंद बेदी की पुत्रवधू और डॉक्टर जतिन बेदी की पत्नी हैं।
समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित बेदी परिवार के सदस्य
भी मौजूद रहे। सम्मान समारोह के बाद डॉक्टर दिशा अरोड़ा और उनके परिवार के सदस्यों
ने राष्ट्रपति के साथ भोज भी किया। गोबिंद बेदी ने बताया कि उनके पुत्र डॉक्टर जतिन
बेदी और पुत्रवधू डॉक्टर दिशा अरोड़ा दोनों जिंदल अस्पताल, हिसार में अपनी सेवाएं दे
रहे हैं। उनकी पुत्री डॉक्टर सृष्टि बेदी ने एमबीबीएस करने के बाद वर्तमान में दिल्ली
से एमडी की पढ़ाई कर रही हैं। डॉक्टर दिशा अरोड़ा को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने से भाभड़ा बिरादरी
में खुशी का माहौल है। हिसार पहुंचने पर गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर दिशा अरोड़ा का भव्य
स्वागत किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

