सोनीपत: एमडीयू टापर छात्राओं के सम्मान में निकली गौरव यात्रा
सोनीपत, 13 जुलाई (हि.स.)। गन्नौर
जैन गर्ल्स पीजी कालेज में सोमवार को विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने
वाली छात्राओं के सम्मान में होनहार बेटी सम्मान समारोह और एमडीयू टापर गौरव यात्रा
आयोजित की गई। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान मुख्य अतिथि तथा संस्था प्रधान
आनंद जैन विशिष्ट, निदेशिका भूषण भाटिया अतिथि के रूप में शामिल हुए। महाविद्यालय के
प्राचार्य डा. मनोज कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विधायक देवेंद्र कादियान
ने एमडीयू टापर छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा
गौरव यात्रा में होनहार छात्राओं के साथ स्वयं जीप चलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने
कहा कि बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। संस्था प्रधान
आनंद जैन ने छात्राओं को अनुशासन और निरंतर मेहनत का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल
आयोजन में रोटरी क्लब आफ गन्नौर सेंट्रल, लायंस क्लब गन्नौर गौरव और एसआरके स्किल सेंटर
का सहयोग रहा। समारोह में प्राध्यापक, छात्राएं, अभिभावक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

