गृह सचिव सुधीर राजपाल को वित्त विभाग के एसीएस का अतिरिक्त जिम्मा

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 03 अक्टूबर (हि.स.)। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण गुप्ता के सेवानिवृत होने के बाद अफसरशाही में बदलाव किया गया। गृह सचिव सुधीर राजपाल को वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का जिम्मा सौंपा गया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, 1990 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर पर्यावरण, वन्य एवं जीव जंतु विभाग का जिम्मा संभाल रहे हैं। अब उन्हें वित्त एवं प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण गुप्ता 30 सितंबर को सेवानिवृत हो चुके हैं। हालांकि, नायब सरकार की ओर से उनके सेवा विस्तार की फाइल केंद्र सरकार को भेजी गई थी, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली। मंजूरी न मिलने के चलते उन्हें निर्धारित सेवानिवृति तिथि 30 सितंबर को सेवानिवृत किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story