एचकेआरएन से एक लाख युवाओं को मिला रोजगार

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 26 फ़रवरी (हि.स.)। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से अब तक एक लाख 13 हजार युवाओं को रोजगार मिला है। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सरकार को एचकेआरएन की कार्यशैली के मुद्दे पर घेरा। सरकार द्वारा पेश की गई रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि रजिस्ट्रेशन और वास्तविक रोजगार प्रदान करने के बीच के बड़ा अंतर है।

युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता के राज्य मंत्री गौरव गौतम द्वारा दिए गए आधिकारिक जवाब के अनुसार, हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर कुल 14 लाख 63 हजार 428 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया है। इसकी एवज में एक लाख 13 हजार 914 उम्मीदवारों को पोर्टल के माध्यम से पोर्ट किया गया है। आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि इनमें से 97,051 पुराने (पोर्टेड) उम्मीदवार थे। कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से फ्रेश प्लेसमेंट की दर सिर्फ लगभग 1.15 प्रतिशत है, जबकि कुल प्लेसमेंट (पोर्टिंग सहित) भी मात्र 7.8 फीसद के आसपास है।

आदित्य सुरजेवाला ने कहा है कि लाखों युवा हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर पंजीकृत हैं, लेकिन वास्तविक नौकरियां मिलना बहुत कम है। यह सरकार के कौशल विकास और रोजगार सृजन के दावों पर सवाल उठाता है। उन्होंने हरियाणा के युवाओं और संविदा कर्मचारियों के हित में पारदर्शिता और बेहतर कार्यान्वयन की मांग की है।

हरियाणा के प्रत्येक जिलों में एचकेआरएन के तहत युवाओं के रजिस्ट्रेशन (2026 तक कुल)

* हिसार : 1,46,545

* सोनीपत : 83,063

* रोहतक : 71,924

* पानीपत : 57,362

* सिरसा : 79,453

* कैथल : 82,043

* अंबाला : 55727

* भिवानी : 100244

* चरखी दादरी : 48060

* फरीदाबाद : 23723

* फतेहाबाद : 65483

* गुरुग्राम : 27477

* झज्जर : 54656

* जींद : 120718

* करनाल : 75758

* कुरुक्षेत्र : 51799

* महेंद्रगढ़ : 75183

* नूंह : 32562

* पलवल : 57192

* पंचकुला : 30312

* रेवाड़ी : 55699

* यमुनानगर : 68445

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story