हिसार में बनेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर,सलाहाकार नियुक्ति को मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में बनेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर,सलाहाकार नियुक्ति को मंजूरी


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक

ट्रांसफार्मरों के लिए 41 गैस सर्कट ब्रेकर खरीद की स्वीकृति

चंडीगढ़, 20 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने हिसार में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने व नए शहरों के लिए प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करने हेतु सलाहाकार की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह फैसला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में तीन एजेंडे रखे गए जिसमें से दो एजेंडों को अंतिम रूप दिया गया।

अब हिसार में बनने वाले मेन्यूफक्चरिंग हब पर कार्य आरम्भ हो जाएगा और जनता को इस हब का जल्द ही लाभ मिलना शुरू हो सकेगा। सरकार ने इन नए शहरों को विकसित करने के लिए सलाहाकार नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई। यह तीन साल तक इन हबों के लिए कार्य करने के साथ ही पूर्ण निगरानी रखेंगे।

बैठक में हरियाणा बिजली वितरण निगम के 220 केवी के ट्रांसफार्मरों के लिए एसएफ 6 गैस सर्कट ब्रेकर की खरीद को अनुमति प्रदान की गई। इन ट्रांसफार्मरों के लिए 41 गैस सर्कट ब्रेकर खरीदें जाएगें ताकि किसी भी आपात स्थिति में इनकी नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जा सकेगी। बिजली वितरण निगम को लगभग 918.4 लाख रुपए की लागत से सर्कट ब्रेकर खरीदे जाएगें। हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story