हिसार : भोजराज के किसानों का फैसला, खेतों में सौर ऊर्जा की हाई टेंशन लाइन नहीं लगने देंगे

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : भोजराज के किसानों का फैसला, खेतों में सौर ऊर्जा की हाई टेंशन लाइन नहीं लगने देंगे


किसानों ने बैठक कर सर्वसम्मति से लिया निर्णय,

बोले-लाइन लगने से होगा भारी नुकसान

हिसार, 05 अक्टूबर (हि.स.)। निकटवर्ती गांव भोजराज

में साेमवार काे किसानों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव कंवारी से

भोजराज तक सौर ऊर्जा की हाई टेंशन लाइन बिछाने का विरोध किया जाएगा। किसानों ने स्पष्ट

कहा कि वे अपने गांव भोजराज के खेतों में किसी भी कीमत पर हाई टेंशन लाइन के तार नहीं

लगने देंगे।

किसानों ने साेमवार काे हुई बैठक में कहा कि खेतों में हाई टेंशन लाइन लगने

से उन्हें भारी नुकसान होगा। इसलिए गांव के किसान इस लाइन को अपने खेतों से गुजरने

नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस लाइन को गांव

के खेतों में नहीं लगाया जाना चाहिए।

बैठक में अनूप नंबरदार, उमेद सिंह, सुभाष भांभु,

बलजीत मील, विजय सिंह फगेड़िया, बहादुर सिंह मेहला, रणधीर मील, राजबीर भांभु, जयवीर

मील, धूपसिंह खलेरी, विनोद फगेड़िया, विकास ढांडा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story