हिसार : नशा उन्मूलन में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी : सिद्धांत जैन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : नशा उन्मूलन में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी : सिद्धांत जैन


नशा मुक्ति टीमों, केयरटेकर्स और पुलिस अधिकारियों

के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

हिसार, 23 मई (हि.स.)। जिले में संचालित नशा

मुक्त अभियान की वास्तविक स्थिति की समीक्षा एवं आगामी रणनीति को और अधिक सख़्त व परिणामकारी

बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन की अध्यक्षता में शनिवार काे पुलिस अधीक्षक कार्यालय

में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी एनडीपीएस सैल सहायक उप

निरीक्षक भूपसिंह, प्रवाचक सहायक उप निरीक्षक बलवंत सिंह, नशा मुक्ति टीम प्रभारी उप

निरीक्षक हवा सिंह व जिलेभर से जुड़े 60 से अधिक केयरटेकर्स सहित संबंधित पुलिस अधिकारी

व कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट और सख़्त

शब्दों में कहा कि नशा उन्मूलन अभियान किसी भी स्थिति में औपचारिकता बनकर नहीं रहना

चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान का प्रभाव प्रत्येक थाना क्षेत्र में धरातल

पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, निष्क्रियता या ढिलाई

को गंभीरता से लिया जाएगा।

एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि ऑपरेशन जीवन ज्योति

के तहत हिसार को नशा मुक्त बनाने के लिए यह टीम नशा ग्रस्त व्यक्तियों से सीधे संपर्क

स्थापित कर उनकी काउंसलिंग करेगी तथा नशा छोड़ने और पुनर्वास की प्रक्रिया में सक्रिय

भूमिका निभाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूलों,

कॉलेजों, गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में लक्षित और निगरानी आधारित जागरूकता कार्यक्रम

आयोजित किए जाएंगे, जिनकी नियमित समीक्षा जिला स्तर पर की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत

जैन ने स्पष्ट किया कि नशा मुक्त जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है

और इस लक्ष्य की प्राप्ति तक अभियान को पूरी सख़्ती और निरंतरता के साथ आगे बढ़ाया

जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story