सिरसा: पंजाब का नशा तस्कर लाखों की हेरोइन सहित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: पंजाब का नशा तस्कर लाखों की हेरोइन सहित गिरफ्तार


सिरसा: पंजाब का नशा तस्कर लाखों की हेरोइन सहित गिरफ्तार


सिरसा, 22 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिला क्षेत्र से एक तस्कर को करीब 52 लाख रुपये की हेरोइन सहित गिफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या व नशा तस्करी के तीन केस दर्ज हैं, एक मामले में वांछित है। डबवाली के डीएसपी योगेश कटारिया ने शनिवार मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तस्कर की पहचान पंजाब निवासी तरसेम सिंह के रूप में हुई है।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पंजाब से हेरोइन की खेप लेकर मंडी डबवाली में सप्लाई करने आने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने निगरानी शुरू कर दी।

इसी दौरान संदेह के आधार पर एक युवक को काबू कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की बाजारी कीमत करीब 52 लाख रुपये आकी गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकार्ड जांचने पर सामने आया कि उसके खिलाफ पंजाब में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक हत्या के संबंध में थाना लंबी व एक एनडीपीएस एक्ट के तहत बठिंडा में दर्ज है। इसके अलावा आरोपी थाना शहर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के संबंध में हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित है।

डीएसपी ने कहा कि पुलिस केवल नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के विरुद्ध जनजागरूकता को भी समान प्राथमिकता दे रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story