यमुनानगर:नशा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर:नशा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा


यमुनानगर, 30 अप्रैल (हि.स.) यमुनानगर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने कार्रवाई करते हुए 36 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कथित सप्लायर को भी हिरासत में ले लिया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है।

सेल प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नशा तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में टीम को सूचना मिली थी कि मनभरवाला रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में नशीला पदार्थ लिए हुए है। सूचना के आधार पर गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसकी पहचान गांव देवघर निवासी असलम के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 36 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह पदार्थ अपने ही गांव के अरशद से लेकर आया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। जांच एजेंसियां अब दोनों से पूछताछ कर आपूर्ति श्रृंखला और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है और इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story