यमुनानगर: स्मैक के साथ तस्कर व सप्लायर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर: स्मैक के साथ तस्कर व सप्लायर गिरफ्तार


यमुनानगर, 31 अक्टूबर (हि.स.) यमुनानगर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल ने 30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे पूछताछ के आधार पर नशीला पदार्थ उपलब्ध कराने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि जगाधरी वर्कशॉप क्षेत्र में एक युवक नशीला पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान मंडेबरी निवासी गौरव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में गौरव ने बताया कि वह यह खेप पीर माजरा निवासी अनिल कुमार से लेकर आया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कथित सप्लायर अनिल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब दोनों आरोपियों से जुड़े नशे के नेटवर्क और आपूर्ति के स्रोत के संबंध में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story