यमुनानगर: आंधी तूफान से कई घरों को हुआ भारी नुकसान

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर: आंधी तूफान से कई घरों को हुआ भारी नुकसान


यमुनानगर, 19 अप्रैल (हि.स.)। तेज आंधी तूफान और बारिश के चलते यमुनानगर-जगाधरी में कई घरों और दुकानों की छतें उड़ गईं व घरों के बाहर खड़ी कारों पर पेड़ गिरने से घर में भी भारी नुकसान हुआ है। वहीं घरों पर पेड़ गिरने से घर पूरी तरह से ढह गए।

गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। शनिवार को रेलवे लाइनों के नजदीक विजय कॉलोनी के रहने वाले सन्नी ने बताया कि कल रात को आए तेज आंधी, तूफान और बारिश से उनके कच्चे मकान पर पेड़ गिरने से उनका पूरा मकान ढह गया। गनीमत यह रही कि घर के अंदर उनके परिवार व बच्चे सही सलामत रहे, उन्हें कोई चोट नहीं आई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि वह एक दिहाड़ीदार मजदूर है और बड़ी मुश्किल से वह अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। लेकिन इस तरह की आपदा आने से उन्हें बड़ा भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

Share this story