हिसार के प्रदीप खारिया को सौंपी अंडर-23 भारतीय महिला कुश्ती टीम की कमान
हिसार, 03 अक्टूबर (हि.स.)। अमेरिका के लास वेगास
में 12 से 18 अक्टूबर तक होने वाली अंडर-23 विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप में भाग लेने
वाली भारतीय महिला कुश्ती टीम के लिए हिसार के इंटरनेशनल कुश्ती कोच प्रदीप खारिया
को टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
जिले के गांव खारिया निवासी प्रदीप खारिया इस
समय भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के एसटीसी गिरी सेंटर हिसार में कार्यरत हैं। इससे
पूर्व वे इंटरनेशनल स्तर पर अंडर-17, अंडर-20 अंडर-23 आयु वर्ग की भारतीय टीम के कुश्ती
कोच भी रहें हैं। वे वर्ष 2018, 2019, 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 में भी विश्व
और एशियन चैंपियनशिप के दौरान भारतीय महिला कुश्ती टीम के कोच रह चुके हैं।
प्रदीप खारिया को टीम कोच चुने जाने पर रैसलिंग
फैडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, अध्यक्ष संजय
सिंह, सहायक सचिव विनोद तोमर, हरियाणा कुश्ती
संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) हिसार के सहायक निदेशक विजय
मनचंदा व साई स्टॉफ ने शुभकामनाएं दी हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

