हिसार :जोहड़ में मिला लापता युवक का शव

WhatsApp Channel Join Now
हिसार :जोहड़ में मिला लापता युवक का शव


जोहड़ किनारे मिली चप्पलों से हुआ शक, गोताखोरों ने तलाश अभियान चलाकर निकाला

शव

हिसार, 14 अक्टूबर (हि.स.)। सिवानी मंडी क्षेत्र के बहल कस्बे में खेल स्टेडियम

के पास बने गंदे पानी के जोहड़ में 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक

मंगलवार रात से लापता था। बुधवार को जोहड़ के किनारे उसकी चप्पलें मिलने पर परिजनों

ने उसके पानी में डूबने की आशंका जताई। इसके बाद गोताखोरों की मदद से जोहड़ में तलाश

अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान युवक का शव बरामद हुआ। घटना से परिवार में शोक छा

गया।

जानकारी के अनुसार, लोहारू रोड के नजदीक रहने वाले मुकेश का 23 वर्षीय बेटा

अजीत उर्फ डब्लू मंगलवार रात अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की,

लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार को घर के पास स्थित जोहड़ के किनारे चप्पलों की

एक जोड़ी दिखाई दी। इसके बाद युवक के जोहड़ में डूबने की आशंका के चलते गोताखोरों को

बुलाया गया। तलाश के दौरान अजीत का शव पानी से बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई

शुरू की। अजीत अविवाहित था। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत का केस दर्ज किया है। मौत के सही कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम

रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761002 Articles

Share this story