हरियाणा: महिला आयोग में गैर सरकारी सदस्यों की संख्या होगी सात

WhatsApp Channel Join Now


चंडीगढ़, 22 जून (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य महिला आयोग में नामजद होने वाली गैर सरकारी महिला सदस्यों की संख्या को पांच से बढ़ाकर सात कर दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद आज शाम चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में हरियाएणा राज्य महिला आयोग संशोधन 2026 को मंजूरी दी गई है। आयोग में पिछले कुछ समय के दौरान आने वाली शिकायतों में वृद्धि हुई है। आयोग का कार्यभार बढ़ा है। महिलाओं को त्वरित रूप से मिल सके तथा आयोग की संस्थागत मजबूती के उद्देश्य से यहां गैर सरकारी सदस्यों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अभी तक आयोग में सदस्यों की संख्या पांच होती थी लेकिन भविष्य में यहां सात सदस्य नामजद किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में एक विवाद के बाद महिला आयोग का पुनर्गठन किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story