हिसार : ऑल इंडिया योगा कॉम्पिटिशन के लिए हरियाणा टीम चयनित

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : ऑल इंडिया योगा कॉम्पिटिशन के लिए हरियाणा टीम चयनित


हिसार, 10 अगस्त (हि.स.)। योगा कल्चर एसोसिएशन हरियाणा की ओर से साेमवार काे सातवां योग

ट्रायल कॉम्पिटिशन का आयोजन कुश्ती हाल कालीरावण

में किया गया। इसमें लगभग 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस योग ट्रायल कॉम्पीटीशन में मुख्य अतिथि के रूप में ईश्वर सिंह एसएचओ थाना अग्रोहा,

सतपाल सब इंस्पेक्टर थाना अग्रोहा व विशिष्ट अतिथि के रूप में त्रिलोक रग्बी कोच रहे।

इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि रवि सिवाच व महावीर सिवाच पूर्व सरपंच

कालीरावण ने की।

चयनित खिलाड़ी 14, 15 व 16 अगस्त बसीरथ कॉलेज 24, पैरागनास (पश्चिम बंगाल)

में होने जा रहे ऑल इंडिया योगा कॉम्पिटिशन में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

योग कल्चर एसोसिएशन हरियाणा के वर्किंग सेक्रेटरी वीरेंद्र भुक्कल ने साेमवार काे बताया कि इस प्रतियोगिता

में 6 वर्ष से ऊपर सभी आयु वर्ग लड़के एवं लड़कियां व पुरुष एवं महिलाएं ने अपनी प्रतिभा

दिखाई। इस मौके पर ओम प्रकाश गोयल प्रधान, बलजिंदर तुर्का सचिव, डॉ साधु राम ट्री मेन, आनंद योगा कोच, सुशील पूनिया,

प्रेम कोच, विकास कोच, अनिल गुणपाल, मुकेश योगी, संदीप योगी, राजकुमार, अमन, बंटी सैनी,

अजय बरवाला, महेंद्र शीला, अनिल गुणपाल इत्यादि

ने चयनित खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य व जीत की अग्रिम बधाई दी।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

आयु वर्ग 6 वर्ष से 10 वर्ष लड़कियों में खुशी प्रथम, प्राची द्वितीय, दिसु

तृतीय। लड़कों में दुष्यंत प्रथम, लक्ष्य द्वितीय,

धवल तृतीय। 10 वर्ष से 15 वर्ष लड़कियों में सोम्या प्रथम, अवनी द्वितीय, दृष्टि तृतीय।

लड़कों में निखिल प्रथम, दिशा द्वितीय, पुनीत तृतीय। 15 वर्ष से 22 वर्ष लड़कियों में

रितिका प्रथम, निद्रा द्वितीय, सपना निशु न्याना तृतीय। लड़कों में शौर्य प्रथम, रोहित

द्वितीय, प्रतीक तृतीय। आर्टिस्ट सिंगल स्पर्धा में शौर्य प्रथम, रिदमिक पेयर में दृष्टि,

नव्या प्रथम। आर्टिस्ट पेयर में सनाया, सौम्या प्रथम।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story