हरियाणा कैबिनेट बैठक 28 को, विधानसभा के मानसून सत्र पर लगेगी मुहर

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 18 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त के दूसरे पखवाड़े में होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 28 जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। इसमें मानसून सत्र की तिथि पर मुहर लगाई जाएगी।

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी विभागों को विभिन्न नीतियों और योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है, जिन्हें कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story