हरियाणा कला परिषद करेगी सांझी उत्सव पर होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now

10 से 19 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय छठा सांझी उत्सव-2026

चंडीगढ़, 07 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य स्तरीय छठा सांझी उत्सव-2026 का आयोजन कुरूक्षेत्र में 10 से 19 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस सांझी उत्सव में हरियाणा के अलग-अलग कोनों से लुप्त होती सांझी कला को बचाने के लिए सैंकड़ों महिलाएं भाग लेंगी।

हरियाणा कला परिषद के वाईस चेयरमैन महेश जोशी ने बताया कि सांझी उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 10 अक्टूबर को अमावस्या के दिन विरासत में सांझी प्रतिभागियों द्वारा सुबह 9 बजे से 3 बजे तक सांझी लगाई जाएंगी। इसके पश्चात सायं साढ़े चार बजे हरियाणा कला परिषद की ओर से सांझी उत्सव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

चेयरमैन महेश जोशी ने बताया कि सांझी को समर्पित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनेक हरियाणवी कलाकार भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में सांझी के गीतों के साथ-साथ हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। इसके साथ ही हरियाणा के लोकरंग की विशेष प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story