पानीपत: पत्नी मायके से नहीं लाैटी ताे पति ने फंदा लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: पत्नी मायके से नहीं लाैटी ताे पति ने फंदा लगाकर दी जान


पानीपत, 23 मार्च (हि.स.)। पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति ने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान विमल कांत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सतीश कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय विमल कांत ने अपनी पत्नी के मायका से घर न लौटने से परेशान होकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विमलकांत की शादी पिछले साल अप्रैल 2025 में हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ पानीपत में रहता था।

परिवार के अनुसार विमलकांत की पत्नी होली के त्योहार पर अपने मायके गई थी। त्योहार बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो विमलकांत उसे बुलाने के लिए लगातार फोन करता रहा, 22 मार्च को पूरा परिवार घर के कामों में व्यस्त था। तथा विमलकांत अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था।

परिजनों ने बताया कि फोन पर बात करने के पश्चात वह काफी परेशान और तनाव में दिख रहा था। जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजन उसके कमरे में गए। कमरे के अंदर देखा तो विमलकांत का शव अपनी मां के दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था।

फर्श पर उसका मोबाइल फोन टूटा हुआ पड़ा था, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि गुस्से या हताशा में उसने फोन पटक कर तोड़ दिया और फिर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना सेक्टर 29 पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story