हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ करने वाले आधा दर्जन उपद्रवी काबू

WhatsApp Channel Join Now
हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ करने वाले आधा दर्जन उपद्रवी काबू


विश्वविद्यालय परिसर में घुसपैठ व तोड़फोड़ मामला

पकड़े गए युवकों में कुछ पर पहले भी संगीन मामले

दर्ज

हिसार, 17 अप्रैल (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक दिन पहले हुई हिंसक घटना, सरकारी संपत्ति को

नुकसान पहुंचाने और पुलिस बल पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना

शहर हिसार की टीम ने घटना में शामिल 6 मुख्य युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया

है। गिरफ्तार युवकों पर पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं।

मामले के अनुसार गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय

प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों और पुराने अनुभवों के मद्देनजर छात्र संवाद कार्यक्रम

की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद गुरुवार काे लगभग 250-260 लोगों की भीड़ यादव धर्मशाला

में एकत्रित हुई। दोपहर करीब 12:10 बजे, भीड़ ने विश्वविद्यालय की ओर कूच किया और गेट

नंबर तीन पर तैनात पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की की। उपद्रवियों ने न केवल सरकारी ड्यूटी

में बाधा डाली, बल्कि जबरन कैंपस में घुसकर कुलपति कार्यालय के गेट को क्षतिग्रस्त

कर दिया, जिससे परिसर में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

हिसार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए

विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं। इन धाराओं

में मुख्य रूप से आपराधिक अतिचार, दंगा भड़काना, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना,

लोक सेवक के कार्य में बाधा डालना शामिल हैं। पकड़े गए 6 युवकों से पुलिस पूछताछ कर

रही है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अन्य संलिप्त व्यक्तियों और

साजिशकर्ताओं की पहचान की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने इस मामले पर कड़ा

रुख अपनाते हुए स्पष्ट आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़

करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना

और पुलिस बल पर हमला करना गंभीर अपराध है। पुलिस शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध

है और जल्द ही इस मामले में अन्य दोषियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

उधर, शुक्रवार सुबह हिसार पहुंचे पूर्व डिप्टी

सीएम एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूरी कार्रवाई सरकार के इशारे पर की

गई है। सरकार उनके संगठन की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है। सरकार ने दिग्विजय जौटाला

सहित 7 नामजद व 250 अन्य पर केस दर्ज किया है जिन में जेजेपी के एससी सेल के अध्यक्ष

बिजेंद्र धानक, हिसार शहरी अध्यक्ष एडवोकेट तरुण गोयल, प्रवक्ता रवि आहूजा, युवा शहरी

अध्यक्ष गौरव सैनी, हिसार महिला जिला अध्यक्ष के पति जितेंद्र चौहान, इनसो नेता दीपक

घनघस को रात दो बजे पुलिस ने उनके परिवार के साथ में हैंडलिंग करते हुए गिरफ्तार कर

लिया। इतना ही नहीं पुलिस घर में लगी डीवीआर तक उतार कर ले आए। चौटाला ने सरकार पर

सरकारी मशीनरी का मिसयूज करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि सिर्फ एक गमला

टूटा और पुलिस ने इस तरह की मनमानी कार्रवाई कर दी। इसके पीछे सीएम की घबराहट साफ दिखाई

दे रही है। ऐसी कार्रवाई करके सरकार हमारे संगठन को कमजोर करना चाहती है लेकिन हम न

झुके हैं न हीं झुकेंगे। जेजेपी कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story