गुरुग्राम पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर जाने से पहले ही हिरासत में लिया

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर जाने से पहले ही हिरासत में लिया


गुरुग्राम पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर जाने से पहले ही हिरासत में लिया


-दिल्ली जंतर-मंतर पर जाने से पहले ही सुबह आठ बजे पकड़ा

गुरुग्राम, 10 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली में जंतर-मंतर पर एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में जाने की तैयारी कर रहे यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली व गुरुग्राम पुलिस ने सुबह आठ बजे संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। बता दें कि यूट्यूबर ध्रुव राठी कॉकरोचों के प्रदर्शन का समर्थन करने जर्मनी से भारत पहुंचे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जा दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन को लीड कर रहे अभिजीत दीपके, नेहा बोरा और उनका साथ देने विदेश से भारत पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी लगातार युवाओं से शनिवार को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील कर रहे थे। पुलिस की उन पर कड़ी नजर थी। इसलिए पुलिस उन्हें शनिवार को किसी भी कीमत पर जंतर-मंतर जाने से रोकना चाह रही थी। इसी कड़ी में शनिवार की सुबह 07:48 बजे से 08:00 बजे के बीच पुलिस ने सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार में ध्रुव राठी के घर पर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। ऐसा इसलिए किया ताकि ध्रुव राठी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने ना पहुंच सके। ध्रुव राठी ने सीजेपी के इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। वे इस पोस्ट में युवाओं से दिल्ली जंतर-मंतर पर पहुंचने की अपील कर रहे थे। हालांकि गुरुग्राम या दिल्ली पुलिस की ओर से ध्रुव राठी को हिरासत में लेने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि ध्रुव राठी मूलरूप से हरियाणा के सोनीपत जिला के गोहाना तहसील के गांव धनाना के रहने वाले हैं। 08 अक्टूबर 1994 को रोहतक में उनका जन्म हुआ। वे इंडियन इंफ्लूएंसर एवं एक्टिविस्ट हैं। सोशल, पॉलिटिकल और एनवायरनमेंटल मुद्दों पर वे यूट्यूब वीडियो बाकर डालते हैं। इस साल उनके मई के अंत तक 40 मिलियन सब्सक्राइबर दर्ज किए गए। वर्ष 2021 में उन्होंने विदेशी युवती जूली से शादी की, जो अब जूली राठी के नाम जानीं जाती हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story