गुरुग्राम: रात को घर से लापता हुआ युवक सुबह गांव के स्कूल में मृत मिला

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: रात को घर से लापता हुआ युवक सुबह गांव के स्कूल में मृत मिला


जब स्कूल में शिक्षक पहुंचे तो कमरे में पड़ी थी लाश

युवक के सिर पर किसी चीज से किए गए थे प्रहार

गुरुग्राम, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले के गांव हेलीमंडी में रात को एक युवक लापता हुआ और सुबह गांव के स्कूल में उसकी लाश मिली। सुबह जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो उन्हें युवक की हत्या का पता चला। घबराए हुए टीचर्स ने शिक्षा विभाग व पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के संबंध में पुलिस ने गांव में पूछताछ की। युवक की पहचान ललितपुर उत्तर प्रदेश निवासी 20 वर्षीय रवि के रूप में हुई है।

हेलीमंडी में रहने वाला युवक रवि गुरुवार की रात से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह गांव का जब स्कूल खुला और शिक्षक पहुंचे तो वहां युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इससे स्कूल में सनसनी फैल गई। शिक्षक डर गए। तुरंत प्रभाव से सूचना पुलिस व शिक्षा विभाग को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का जांच-पड़ताल की। मौके पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिग टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया दिया।युवक की पहचान होते ही पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया। परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रवि गुरुवार की रात से ही लापता था। स्कूल में रवि की लाश मिलने को लेकर पुलिस जांच कर रही है कि आखिर वह स्कूल में कैसे पहुंचा। कोई उसे बहकाकर लाया या फिर उसे पकडक़र यहां लाया गया या फिर वह किसी के बुलावे पर स्कूल में पहुंचा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story