गुरुग्राम: रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर ट्रैफिक पुलिस ने 19 दिन में किए 2653 चालान

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर ट्रैफिक पुलिस ने 19 दिन में किए 2653 चालान


-15.33 लाख रुपये का जुर्माना वसूला, अभियान जारी रहेगा

गुरुग्राम, 20 जून (हि.स.)। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एक जून से 19 जून 2026 तक रांग साइड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में 2653 वाहन चालकों के चालान किए हैं। इस दौरान कुल 15 लाख 33 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यातायात पुलिस टीमों ने अभियान के तहत शहरभर में निगरानी बढ़ाकर नियम तोडऩे वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि रांग साइड ड्राइविंग से सडक़ दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है ।

गुरुग्राम पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी न केवल चालक के लिए बल्कि अन्य सडक़ उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर खतरा बनती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story