गुरुग्राम: पति की मौत से दुखी महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: पति की मौत से दुखी महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी


गुरुग्राम, 10 अप्रैल (हि.स.)। भोंडसी पुलिस थाना क्षेत्र में पति की मौत से दुखी मानसिक रुप से परेशान अधेड़ महिला खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से कमरे का निरीक्षण कराया। जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने शुक्रवार को बताया कि मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी गीता (50) यहां वाटिका कुंज के ब्लॉक-सी में परिवार के साथ रहती थी। गुरुवार दोपहर बाद उसने कमरे के ऊपर बने टीन शेड में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भोंडसी थाने की पुलिस को बुजुर्ग महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि करीब तीन साल पहले पति की मौत होने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि महिला द्वारा आत्महत्या मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story