गुरुग्राम: वायरल वीडियो में धमकी देने वाले आठ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

-पुलिस ने इस मामले में पांच स्कॉर्पियो गाडिय़ां बरामद की

गुरुग्राम, 17 जुलाई (हि.स.)। साइटस पर धमकी देने के संबंध में वायरल हुए एक वीडियो मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच स्कॉर्पियो गाडिय़ां भी बरामद की हैं।

थाना राजेंद्रा पार्क में 15 जुलाई को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि वह सेक्टर-104 सेंट्रल पार्क व सेक्टर-106 एलान ग्रुप की साइटों पर मिट्टी और पानी का काम करता है। 15 जुलाई को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के बीच करीब 20 गाडिय़ों में सवार 50-60 युवक उसकी साइटों पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों को धमकाते हुए कहा कि अगर शिकायतकर्ता या उसके कर्मचारी साइट पर आए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। आरोपियों ने यह भी कहा कि अगर उक्त क्षेत्र में काम करना है तो उन्हें पैसे देने होंगे, वरना गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसके सुपरवाइजर को रास्ते में रोककर भी जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस जांच में कुछ आरोप झूठे पाए गए

शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और घटनास्थलों का निरीक्षण किया। अपराध शाखा सेक्टर-10 की टीम ने पूछताछ की। जांच में पाया गया कि शिकायतकर्ता से काम के बदले रुपये मांगने, जान से मारने की धमकी देने और काम बंद कराने के आरोप झूठे हैं। इसी तरह दूसरी साइट पर जाकर धमकी देने का आरोप भी झूठा पाया गया। पुलिस ने आरोपियों द्वारा इक_े होकर शांति भंग करने के कारण आरोपियों के खिलाफ शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की धारा में कार्रवाई की। पुलिस द्वारा इस मामले में नवीन, देवेंद्र, परवीन, अजय, योगेंद्र सभी निवासी गांव धनवापुर, सचेत निवासी गांव कारौला गुरग्राम, के अलावा अनिल निवासी रोहतक जिला, मोहित निवासी दादरी जिला को काबू किया गया। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से पांच स्कॉर्पियो गाडिय़ां भी बरामद की हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story