गुरुग्राम से गुजर रहे यूपी पुलिस के सिपाही की हृदयाघात से मृत्यु

WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम, 27 नवंबर (हि.स.)। उत्तर-प्रदेश पुलिस की एक टीम एक अभियोग के अनुसंधान करते हुए जब गुरुग्राम से गुजर रही थी तो खेडक़ी दौला टोल प्लाजा के पास पुलिस टीम में सिपाही राहुल (उम्र 30 वर्ष), निवासी खेड़ा धौलपुर, इटावा, उत्तर-प्रदेश की अचानक तबियत खराब हो गई।

सिपाही राहुल को उपचार के लिए खेडक़ी दौला गुरुग्राम क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां तबियत में सुधार होने पर पुलिस टीम आगे की कार्रवाई के लिए रवाना हुई। इसी दौरान सिपाही राहुल अचानक बेहोश हो गए, जिन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल, सेक्टर-10 गुरुग्राम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिपाही राहुल की मृत्यु हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण हुई। मृतक सिपाही का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story