गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में अब फोरेंसिक साइंसेज व क्वांटम टेक्नोलॉजी कोर्स भी

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में अब फोरेंसिक साइंसेज व क्वांटम टेक्नोलॉजी कोर्स भी


-शैक्षणिक सत्र 2026-27 से गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में छह नए प्रोफेशनल कोर्स शुरू होंगे

गुरुग्राम, 02 मई (हि.स.)। बदलते दौर में रोजगारपरक कोर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से छह नए कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे छात्रों को डिग्री के साथ-साथ कौशल का प्रशिक्षण भी मिलेगा।

गुरुग्राम विवि के कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने शनिवार को बताया कि नए शैक्षणिक सत्र से गुरुग्राम विवि में मास्टर ऑफ साइंस (लाइफ साइंसेज) इंटीग्रेटेड, बैचलर ऑफ साइंस ( मैथमेटिक्स और डेटा साइंस), मास्टर ऑफ साइंस (फोरेंसिक साइंसेज), मास्टर ऑफ बिजनेस (एग्जीक्यूटिव), बैचलर ऑफ कॉमर्स (ग्लोबल), मास्टर ऑफसाइंस (क्वांटम टेक्नोलॉजी) जैसे कोर्स शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये सभी कोर्स रोजगार उन्मुख और स्किल आधारित होंगे। इन कोर्स के जरिए छात्रों को रोजगार मिलना आसान होगा।

उन्होंने बताया कि समय के साथ जरूरतों में बदलाव होता है। इन जरूरतों को ध्यान में रखकर गुरुग्राम विवि ने नए कोर्स की शुरुआत करने का फैसला किया है। स्किल ओरिएंटेड हायर एजुकेशन की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए ये नए कोर्स करियर की दृष्टि से काफी फायदेमंद सिद्ध होंगे। आगे कुलगुरु ने बताया कि इन सभी पाठ्यक्रमों में 20 से 60 सीटें रखी गयी है। विद्यार्थी आने वाले नए शैक्षणिक सत्र से इन सभी पाठयक्रमों में दाखिला ले सकेंगे। कुलपति ने बताया कि आने वाले समय में गुरुग्राम यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए और भी नए रोजगारपरक कोर्स शुरू करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story