गुरुग्राम: गढ़ी-हरसरू के पास ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम, 29 मार्च (हि.स.)। गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है। रविवार को जीआरपी को सूचना मिली कि गुरुग्राम और गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। जिसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरु कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की उम्र करीब 60 साल है। शुरुआती जांच में मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शव की फोरेंसिक जांच कराने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस व्यक्ति ने सुसाइड किया है या फिर रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आया है। पुलिस ने शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शव की फोटो और विवरण के आधार पर आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी गई है तथा विभिन्न थानों में लापता व्यक्तियों की सूची से मिलान किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story