गुरुग्राम: गलत दिशा में वाहन चलाने पर 2060 चालान काटे, 13.1 लाख जुर्माना

WhatsApp Channel Join Now

-पुलिस ने जारी किए 15 दिन में काटे गए इन चालानों के आंकड़े

गुरुग्राम, 16 अगस्त (हि.स.)। गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए एक से 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोडऩे वाले 2060 वाहन चालकों के चालान किए गए और 13.1 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौकों, सेक्टरों और हाईवे पर निगरानी बढ़ाई गई थी।

टीमों ने गलत दिशा में वाहन चलाने वाले दुपहिया, चार पहिया और कमर्शियल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। यातायात नियम तोडऩे वाले 2060 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। 13.1 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस के अनुसार रांग साइड ड्राइविंग सडक़ हादसों का बड़ा कारण है। इससे न सिर्फ चालक की जान को खतरा होता है, बल्कि अन्य सडक़ उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में सुरक्षित और सुगम ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी चलाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story