गुरुग्राम: गाड़ी का शीशा तोड़ नकदी व कीमती सामान चोरी के दो आरोपी काबू

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: गाड़ी का शीशा तोड़ नकदी व कीमती सामान चोरी के दो आरोपी काबू


-टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस गाड़ी को बंजारा मार्केट सेक्टर-56 से की थी चोरी

गुरुग्राम, 16 नंबवर (हि.स.)। बंजारा मार्केट के पास खड़ी गाड़ी का शीशा तोडक़र नकदी व कीमती सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर-65 की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक स्कूटी, एक अर्टिगा गाड़ी, तीन मोबाइल फोन व गाड़ी का शीशा तोडऩे का औजार बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार चार नवंबर 2026 को पुलिस थाना सेक्टर-65 की पुलिस टीम को एक पीडि़त ने शिकायत दी। पीडि़त ने बताया कि एक नवंबर 2026 को उसने अपनी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस गाड़ी को बंजारा मार्केट सेक्टर-56 स्थित व्हेयर एल्स रेस्टोरेंट के पास खड़ा किया था। जब वह वापस आया तो गाड़ी के पीछे बाईं तरफ के दरवाजे का शीशा टूटा हुआ व गाड़ी में रखा बैग चोरी मिला। बैग में करीब 75,000 रुपये नकद, एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, मूल पैन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-65 में केस दर्ज किया गया। अपराध शाखा सेक्टर-65 की पुलिस टीम ने 14 नवंबर 2026 को सेक्टर-65 से वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान दक्ष (उम्र 24 वर्ष) निवासी मदनगीर दिल्ली, राजेश (उम्र 32 वर्ष) निवासी मदनगीर दिल्ली के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं।

आरोपी दिल्ली से गुरुग्राम आकर करते थे चोरी

शाम के समय अपने अन्य साथियों के साथ स्कूटी व कार से गुरुग्राम आते थे। वे रेस्टोरेंट, मार्केट व मॉल के आसपास सुनसान अथवा अंधेरे वाले स्थानों पर खड़ी महंगी गाडिय़ों को निशाना बनाते थे। एक आरोपी आसपास निगरानी रखता था, जबकि दूसरा किसी कठोर वस्तु अथवा कोहनी से गाड़ी का शीशा तोडक़र अंदर रखा बैग व कीमती सामान चोरी कर लेता था। चोरी किए गए सोने के आभूषण व अन्य कीमती सामान को दिल्ली में सस्ते दामों पर बेच देते थे तथा चोरी की नकदी अपने शौक पूरे करने में खर्च करते थे। इस वारदात को भी आरोपियों ने इसी तरीके से अंजाम दिया था। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड से पता चला है कि आरोपी राजेश के विरुद्ध चोरी का एक केस पहले से दर्ज है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक स्कूटी, एक अर्टिगा गाड़ी, तीन मोबाइल फोन तथा गाड़ी का शीशा तोडऩे के लिए प्रयोग किया जाने वाला एक औजार बरामद किया है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को 14 नवंबर 2026 को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया था। आरोपियों से चोरी किए गए अन्य सामान की बरामदगी तथा अन्य वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778041 Articles

Share this story