गुरुग्राम: गलत दिशा से आ रही थार गाड़ी की बाइक सवार से टक्कर, मौत

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: गलत दिशा से आ रही थार गाड़ी की बाइक सवार से टक्कर, मौत


थार चालक मौके से हो गया फरार

गुरुग्राम, 05 मार्च (हि.स.)। यहां सेक्टर-43 में एक थार गाड़ी के ड्राइवर ने बाइक सवार युवक को गाड़ी की टक्कर मार दी। गलत दिशा से आ रही थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार उछलते हुए सडक़ पर जा गिरा। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मौके का फायदा उठाकर गाड़ी चालक वहां से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पलवल निवासी मुकेश बघेल गुरुग्राम में सेक्टर-44 स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। गुरुवार को वह बाइक से पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इस दौरान गलत दिशा से एक युवक थार गाड़ी को तेज गति से ला रहा था। गाड़ी की टक्कर मुकेश बघेल की बाइक से हो गई। मुकेश बाइक से उछलकर सडक़ पर जा गिरा। राहगिरों से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के लिए उसकी मौत हो गई। मौके पर लोगों को थार गाड़ी की वीडियो बनाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियो बनाने से लोगों को रोका। फिर भी एक राहगीर ने वीडिया बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वह वीडियो काफी वायरल भी हो गया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी थार चालक को भागने का मौका दिया और वह घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने थार को तो कब्जे में ले लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story