गुरुग्राम: ठक-ठक गैंग के भगोड़े दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: ठक-ठक गैंग के भगोड़े दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार


-गुरुग्राम और दिल्ली में चोरी की 11 वारदातों में थे फरार

गुरुग्राम, 12 नवंबर (हि.स.)। स्थानीय पुलिस की अपराध शाखा मानेसर की टीम ने ठक-ठक गैंग के दो अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 26 मामलों में भगोड़े घोषित थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि गुरुग्राम के चार और दिल्ली के आठ केस सहित चोरी के कुल 11 मामलों में भी फरार चल रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद जाकिर उर्फ बकरा निवासी संगम विहार दिल्ली व बबलू उर्फ दिनेश निवासी रिबई जिला महुवा, उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई है। 29 अगस्त 2018 को एक व्यक्ति द्वारा कुतुब प्लाजा गुरुग्राम से एक कार के शीशे तोडक़र उसमें से लैपटॉप व अन्य सामान चोरी किया गया था। इस संबंध में थाना डीएलएफ फेज-1 गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया। आरोपियों मोहम्मद जाकिर और बबलू को अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर अदालत द्वारा भगोड़े घोषित किया गया। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा मानेसर की पुलिस टीम ने दोनों भगोड़े अपराधियों को 11 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच से पता चला है कि दोनों अपराधियों को अदालत द्वारा 26 केसों में भगोड़ा अपराधी घोषित किया हुआ था। दोनों आरोपी गुरुग्राम में चोरी के तीन तथा दिल्ली में चोरी करने के आठ केसों सहित 11 केसों में फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी एकांत में खड़ी गाडिय़ों की रेकी करते थे। मौका पाकर उन गाडिय़ों के शीशे तोडक़र गाडि़य़ों से सामान चोरी करने की वारदातों को अंजाम देते थे। ठक-ठक गैंग के सदस्य आमतौर पर भीड़भाड़ वाली जगहों, पार्किंग और रेड लाइट पर खड़ी गाडिय़ों को निशाना बनाते थे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775918 Articles

Share this story