गुरुग्राम: सोहना क्षेत्र में सीआईए नूंह से मुठभेड़ में मारा गया पशु तस्कर आडवाणी

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: सोहना क्षेत्र में सीआईए नूंह से मुठभेड़ में मारा गया पशु तस्कर आडवाणी


गुरुग्राम: सोहना क्षेत्र में सीआईए नूंह से मुठभेड़ में मारा गया पशु तस्कर आडवाणी


-काले रंग की थार गाड़ी में ले जाए जा रहे थे पशु

-पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया तो फायरिंग कर दी शुरू

-एक तस्कर की मौके पर मौत,, दो हुए फरार

गुरुग्राम, 15 अक्टूबर (हि.स.)। गुरुवार की सुबह यहां सीआईए नूंह के साथ पशु तस्करों की उस समय मुठभेड़ हो गई, जब वे एक थार गाड़ी में पशुओं को तस्करी के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने गाड़ी रुकवाने की कोशिश की तो गाड़ी में से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक पशु तस्कर को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। दो मौके से फरार हो गए। मारे गए पशु तस्कर की पहचान साजिद उर्फ आडवाणी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार वांछित गौ तस्कर और एटीएम मशीन उखाडऩे का आरोपी साजिद उर्फ आडवाणी एक काले रंग की थार में पशुओं को तस्करी के लिए ले जा रहा था। नूंह की क्राइम ब्रांच टीम उसका पीछा कर रही थी। जब वे सोहना के गांव सिलानी के पास पहुंचा तो पुलिस टीम ने उसे रुकवाने का प्रयास किया। पुलिस ने गाड़ी को घेरा तो गाड़ी के अंदर से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। अपना बचाव करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने भी गाड़ी पर फायरिंग की। इसमें एक व्यक्ति को पुलिस की गोली लगी। गाड़ी में सवार दो युवक जंगल की तरफ भाग गए। गाड़ी में मारे गए व्यक्ति की पहचान कुख्यात पशु तस्कर साजिद उर्फ आडवाणी के रूप में हुई। वह नूंह जिला के गांव खरखड़ी का रहने वाला था। उसके शव को सोहना अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया।

पुलिस के अनुसार आडवाणी पर हत्या, डकैती, पशु तस्करी, वाहन चोरी के करीब दो दर्ज केस दर्ज हैं। मार्च 2018 में पटौदी से हुई एक कार चोरी में उसे गिरफ्तार किया गया था। बिलासपुर क्राइम ब्रांच उसे एटीएम चोरी के मामले में वारदात वाले स्थान पर निशानदेही के लिए ले जा रही था। उस दौरान वह शौच जाने का बहाना बनाकर फरार हो गया था। नूंह क्राइम ब्रांच ने सिर दर्द बने साहिद उर्फ आडवाणी के एनकाउंटर से अपराध की दुनिया से एक बड़ा नाम मिटा दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761074 Articles

Share this story