गुरुग्राम: बालूदा गांव में 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: बालूदा गांव में 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण


-सडक़, नाली, श्मशान घाट, पार्क और सामुदायिक केंद्र सहित वार्ड-चार को मिली बड़ी सौगात

गुरुग्राम, 31 जुलाई (हि.स.)। नगर परिषद सोहना द्वारा वार्ड-चार के गांव बालूदा में करीब पांच करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से करवाए जा रहे जनहितकारी विकास कार्यों का शुक्रवार को शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। विधायक तेजपाल तंवर ने इन सभी परियोजनाओं को वार्ड वासियों को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर पार्षद नितिन यादव द्वारा विकास कार्यों के लिए प्रयासों की विधायक समेत अन्य लोगों ने खूब सराहना की।

विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि पार्षद नितिन यादव अपने काम के प्रति हमेशा सजग रहते हैं। जनसुविधाओं के लिए उनमें काफी जुनून है। एक जनप्रतिनिधि के अंदर यही गुण होने चाहिए, ताकि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सके। विधायक ने बालूदा गांव में स्वीकृत विकास कार्यों में सडक़, नाली, सामाजिक भवन और सामुदायिक सुविधाओं में 17 लाख रुपये की लागत से दयानंद के मकान से कालू एवं राकेश से समय सिंह के मकान तक सडक़ एवं नाली निर्माण, 94 लाख रुपये में विक्रम शर्मा से राजेंद्र मास्टर तक सडक़ निर्माण, 11 लाख रुपये में कुआं पूजन चौक से धर्मेंद्र प्लॉट तक सडक़ एवं नाली निर्माण, 20 लाख रुपये में बीपीएल कॉलोनी चौपाल से हरिराम के मकान तक सडक़ एवं नाली निर्माण, 67 लाख रुपये में बालूदा में जिले सिंह से रतीराम तक सडक़ एवं नाली निर्माण, 29 लाख रुपये में बालूदा के श्मशान घाट का निर्माण, 50 लाख रुपये में पंचायत घर का मरम्मत एवं नवीनीकरण, 98 लाख रुपये में बालूदा में प्रस्तावित नए सामुदायिक केंद्र की चारदीवारी का निर्माण, 35 लाख रुपये में बलूदा गांव में विकसित पार्क का लोकार्पण, 77 लाख रुपये में वाल्मीकि चौपाल से लाखुवास गांव तक सडक़ एवं नाली निर्माण का शिलान्यास, 30 लाख रुपये में जीतराम के मकान से श्मशान घाट तक सडक़ एवं नाली निर्माण का शिलान्यास, 11 लाख रुपये में कुआं पूजन चौक के सौंदर्यीकरण एवं पूर्णता कार्य का लोकार्पण शामिल है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बेहतर सडक़ संपर्क, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण और सामाजिक-सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे नागरिकों को आवागमन, स्वच्छता और सामुदायिक कार्यक्रमों में सीधी सुविधा मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story